बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक! मोहल्ले की औरतों ने की मॉब लिचिंग, पड़ोस की महिला को लाठी, ईंट पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला

शर्मनाक! मोहल्ले की औरतों ने की मॉब लिचिंग, पड़ोस की महिला को लाठी, ईंट पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला

GAYA : महिआलों को दया की प्रतिमूर्ति माना जाता है, लेकिन तब क्या करें जब महिलाएं ही इस हद पर उतर जाए कि वह किसी की लाठी, ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दे। बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल गया में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां महिलाओं की भीड़ ने एक दूसरी महिला की पीटकर हत्या कर दी। महिला का नाम देवंती देवी पतिगनौरी मंडल बताया गया है। मृतका पर डायन होने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तरा किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना में शामिल सभी महिलाएं हैं। 

मामला जिले के इस्माइलपुर गांव का बताया जा रहा है। बताया गया कि गांव के रामप्रवेश मंडलका पुत्र राकेश बीमार चल रहा था। डॉक्‍टर से इलाज करानेके साथ ही स्‍वजन ओझा-गुणी के चक्‍कर में भी थे। शनिवार को राकेश की मौत हो गई थी।स्‍वजन आरोप लगा रहे थे कि देवंती ने उसे जादू-टोना कर मार डाला है। उनका कहना था कि देवंती डायन है।

घर से खिंचकर निकाला और मरने तक करती रहीं पिटाई

जिसके बादपड़ोस की चार महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंच गईं। देवंतीको घर से खींचते वे बाहर लेकर पहुंची।उनलोगों ने देवंती पर हमला कर दिया। बेरहमी से पीटने के साथ ही चेहरे पर ईंट-पत्‍थर से प्रहार कर दिया। वे तब तक पीटती रहीं जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। जब तक गांव के लोग सक्रिय होते, महिला की जान जा चुकी थी।

चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने हत्या के आरोप में देवंती के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में उसी गांव की रुनी देवी, सितबिया देवी, नगीना देवी एवं सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया है।इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। 



Suggested News