बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पूर्व रेंजर के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज, लाखों रुपये के घोटाले का लगा आरोप

नवादा में पूर्व रेंजर के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज, लाखों रुपये के घोटाले का लगा आरोप

नवादा. कौआकोल के सेवानिवृत वन क्षेत्र पदाधिकारी सह रेंजर मानवेन्द्र नाथ चौधरी के विरुद्ध रविवार को कौआकोल थाना में निवर्तमान रेंजर संजय कुमार के द्वारा गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी गया अंचल के वन संरक्षक एस. सुधाकर के आदेश एवं नवादा के वन प्रमंडल पदाधिकारी सह डीएफओ संजीव रंजन के निर्देश के बाद कराई गई है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर कौआकोल थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा कांड संख्या-240/22 के अंतर्गत विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त तत्कालीन रेंजर पर दो अलग-अलग योजनाओं में सोलह लाख छियालीस हजार सात सौ छः रुपये की सरकारी राशि की निकासी कर उक्त राशि से सम्बंधित लेखा समर्पित नहीं करने का आरोप है।

दर्ज प्राथमिकी में उल्लेखित किया गया है कि तत्कालीन रेंजर मानवेन्द्र नाथ चौधरी के प्रभार काल के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 2406 योजना शीर्ष अंतर्गत विभिन्न विभागीय कार्यों के संपादन हेतु वन प्रमंडल,नवादा के द्वारा 710036 रुपये अग्रिम राशि उपलब्ध कराई गई। वहीं दुर्गावती शीर्ष अंतर्गत विभिन्न विभागीय कार्यों के संपादन हेतु नवादा वन प्रमंडल द्वारा 936670 रुपये वन अग्रिम राशि कुल-1646706 रुपये खर्च कर इससे सम्बंधित लेखा विभाग को समर्पित नहीं किया गया।

लेखा समपर्ण हेतु वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा कई बार पत्राचार भी किया गया। लेकिन उनके द्वारा लेखा समर्पित नहीं किये जाने से सीएफएमएस प्रणाली में डीसी विपत्र की प्रविष्टि नहीं की जा सकी। इसके कारण विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु राशि निकासी बाधित हो गई। इस परिस्थिति में वन संरक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने इस कृत्य को सरकारी राशि का गबन मानते हुए रेंजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

Suggested News