बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के लिए आपातकाल नहीं अनर्थकाल था,लोकतन्त्र की हत्यारी पार्टी कांग्रेस को जनता पूर्णतः नकार चुकी है : जीवन कुमार

देश के लिए आपातकाल नहीं अनर्थकाल था,लोकतन्त्र की हत्यारी पार्टी कांग्रेस को जनता पूर्णतः नकार चुकी है : जीवन कुमार

PATNA : 25 जून 1975 को मध्य रात्रि में तत्कालीन कांग्रेसी सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। आपातकाल भारत के इतिहास का यूं तो काला अध्याय कहा जाता है। लेकिन इसे ऐसे भी कहा जा सकता है की एक तानाशाह ने देश में लोकतंत्र का न सिर्फ गला घोंटा। बल्कि देश में अनर्थकाल की शुरुआत की। कांग्रेस अपने आप में एक अनर्थकारी पार्टी है। उपरोक्त बातें बीजेपी नेता और हिंदू जागरण मंच के संयोजक जीवन कुमार ने कहीं। इन्होंने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान देश के बड़े समाजवादी नेताओं जिनकी देश की आजादी दिलाने में अहम भूमिका थी। उनको भी नहीं बक्शा गया।  लोकनायक जयप्रकाश नारायण से लेकर तमाम दिग्गज नेताओं, अटल बिहारी बाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख, मधुलिमये जैसे अनेक राष्ट्र स्तर के नेताओं तथा राज्य स्तर पर नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी,अश्विनी कुमार चौबे, राजाराम पांडे जैसे अनेक समर्पित नेतागण बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई के शिकार हुए।  इंदिरा गांधी के आदेश पर कई नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग कर दिया गया। तानशाही सरकार के आदेश पर तमाम संवैधानिक संस्थाओं   को गला घोंटा गया। अनर्थकाल  में अपनी ही चुनी हुई सरकार के द्वारा बर्बर तरीके से अपने ही नागरिकों को घोर यातनाएं दी गई। कांग्रेस के इस निरंकुश रवैए को देश आज भी भूल नहीं पाया है।

जीवन कुमार ने बताया की अब जमाना बदल चुका है देश राष्ट्रवाद के सिद्धांत से आबाद हो  रहा है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। नरेंद्र मोदी के शानदार नेतृत्व के कारण देश के युवाओं उत्साह का संचार हुआ है। आज का भारत यानी न्यू इंडिया अपनी विश्वव्यापी पहचान बनाने में कामयाब रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मजबूत राष्ट्रवादी सोच के साथ  देश स्वावलंबन की ओर तेजी से अग्रसर है। दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में लगातार विकास का कीर्तिमान स्थापित करने में दिन रात जुटी है।आज उसी का परिणाम है की बिहार और बिहारियों का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है।

Suggested News