बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के कर्मियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, किया कार्य बहिष्कार

मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के कर्मियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, किया कार्य बहिष्कार

पटना. मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों को विगत 4 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने 4 एवं 5 जुलाई 2022 को दो दिवसीय कलम बंद कर कार्य का बहिष्कार किया है। इस दौरान कर्मियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी ताली एवं थाली पीट कर वेतन भुगतान करने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है।


विदित हो कि कर्मियों एवं शिक्षकों को रमजान एवं ईद के अवसर पर भी वेतन से वंचित होना पड़ा है। इन कर्मचारियों को रमजान एवं ईद के पावन अवसर पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया है। 10 जुलाई 2022 को बकरीद का पर्व है। परिस्थिति है ऐसा लगता है कि बकरीद के पूर्व भी कर्मियों को उनके बकाया वेतन का भुगतान करने हेतु कोई गंभीर प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रवक्ता डॉक्टर कमलेश कुमार एवं सचिव मो. नसीम अख्तर ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय को विगत 4 महीना से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में मायूसी छा गई है।

कर्मचारी संघ ने बकरीद के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र देकर वेतन भुगतान हेतु अनुरोध किया है। लेकिन इस दिशा में कोई कारगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि बकरीद पर्व के पूर्व यदि उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं होता है तो कर्मी विवश होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

Suggested News