बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल

भागलपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल

भागलपुर. नवगछिया के कंचनपुर दियारा में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसमें सनोज कुमार नामक अपराधी को गोली लग गयी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया में लगातार लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसको लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। इस दौरान सर्च ऑपरेशन में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसमें एक अपराधी को पैर में गोली लगी है।

बताया जाता है कि नवगछिया पुलिस इस दौरान चार और भी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अपराधी गोली लगने से घायल है। उसका इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

Suggested News