बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के होटल में जाम छलकाना इंजीनियरों को पड़ा महंगा, 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना के होटल में जाम छलकाना इंजीनियरों को पड़ा महंगा, 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से 50 से अधिक लोगों की मौत के बाद शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की थी। जिसके बाद पटना पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है। कल अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से छापेमारी की गयी थी। जिसमें कई लोगों को शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया गया था। आज भी यह सिलसिला लगातार जारी है। 

इसी कड़ी में कंकड़बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फ़ारचुन होटल से शराब का पार्टी करते हुए कुल 6 (छह) लोगों को 750ml का 01 बोतल 100 PIPERS अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी व्यक्ति इंजीनियर बताये जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में रोहित कुमार, अनिल कुमार, विनीत जायसवाल, आनंद कुमार, कंचन कुमार और विकास कुमार शामिल हैं। 

बता दें की कल भी पटना पुलिस ने शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। वहीँ आज कंकड़बाग़ थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क में छापेमारी कर बीएसएनएल के कर्मी को गिरफ्तार किया है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट 


Suggested News