बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ENTERTAINMENT NEWS: सोनम कपूर की राह पर चली बहन रिया, लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिर कह ही दिया, ‘इट्स ऑफिशियल’

ENTERTAINMENT NEWS: सोनम कपूर की राह पर चली बहन रिया, लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिर कह ही दिया, ‘इट्स ऑफिशियल’

DESK: बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और निर्माता रिया कपूर के लिए आज का दिन काफी बड़ा और यादगार होने वाला है। और हो भी क्यों ना, दरअसल आज रिया कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। फिल्म निर्माता करण बूलानी के साथ वह सात फेरे लेंगी। 

शादी और उससे जुड़े समारोह मुंबई में अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर ही पूरे किए जाएंगे। कोरोनाकाल को देखते हुए निजी स्तर पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही बेहद चुनिंदा मेहमानों को शादी का न्योता भेजा गया है। गौरतलब है कि रिया और करण लगभग 13 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे हैं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को पवित्र बंधन में बांधने का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया औऱ करण पहले कोर्ट में शादी करेंगे। उसके बाद शाम में घरवालों को शादी की पार्टी दी जाएगी। 

करण और रिया का प्यार पहले से सोशल मीडिया पर जगजाहिर है। एक दूजे के लिए प्यार, सम्मान और दोनों के परिवार का ख्याल रखना इन्बहें अच्छी तरह आता है। इन दोनों को भी सोनम और आनंद आहूजा की तरह ‘परफेक्ट कपल’ और ‘कपल गोल्स’ का तमगा फैंस की तरफ से मिल चुका है। फिल्हाल रिया एक प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ अपनी बहन सोनम के साथ Rheason नाम के एक फैशन ब्रैंड पर भी वर्क कर रही हैं। 

वहीं करण बूलानी भी एक फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने लगभग 500 विज्ञापनों का निर्माण किया है। उन्होंने रिया कपूर द्वारा निर्मित आयशा और वेक अप सिड जैसी फिल्मों में भी सहायता की है। रिया कपूर ने वीरे दी वेडिंग जैसी अन्य फेमश फिल्में निर्मित की है।वहीं दूसरी ओर एक साल लंदन में रहने के बाद सोनम कपूर भी जुलाई में मुंबई से लौट आई थी और उनके पति आनंद आहूजा भी इस समय मुंबई में ही हैं।

Suggested News