N4N DESK: आज के वक्त में टीवी पर सीरियल से ज्यादा रियलिटी शो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन शो के जज से लेकर होस्ट तक, सभी सेलेब्रिटी होते हैं, बस प्रतिभागी आम आदमी होते हैं। इससे हमारा मनोरंजन तो होता ही है, साथ साथ इन सितारों की अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती है।
कई ऐसे सेलिब्रिटी भी हैं, जिन्होनें अपने करियर की शुरूआत के कई साल शो होस्ट करने में गुजार दिए। यहीं से उन्हें लाइमलाइट मिलती है और आगे के लिए उनके रास्ते कुछ हद तक आसान हो जाते हैं। एक बात तो तय है कि पहले के मुकाबले, आज के दौर में टीवी इंडस्ट्री को भी खासा इज्जत बख्शी जाने लगी है। इसमें कहीं ना कहीं इन सितारों का ही हाथ हैं, जिनसे इसका स्तर काफी ऊपर चला गया है। आइए बात करते हैं कुछ शो के होस्ट की, और जानते हैं क्या है उनकी फीस-
भारती सिंह एवं हर्ष लिम्बाचिया
भारती सिंह काफी लंबे समय से कॉमेडी के क्षेत्र में सफलता हासील कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने भी “खतरों के खिलाड़ी” से अपने करियर का आगाज किया था। उसके बाद कलर्स चैनल पर ही भारती और हर्ष ने मिलकर अपना शो “द खतरा शो” चालू किया था। खतरा शो के दौरान ही यह दोनों इतने मशहूर हो गए जिसके बाद इन्हें लगातार इंडियन आइडल जैसे शोज़ मे काम करने का ऑफर आने लगा। इन दोनो के होस्टिंग से जनता इतनी खुश हो गई कि अब उनकी डिमांड लगभग हर शोज़ में की जाती है। भारती सिंह जहां एक एपिसोड के 6 से 7 लाख रुपये लेती हैं। वहीं हर्ष लिबांचिया प्रति एपिसोड के 3-4 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
आदित्य नारायण एवं मनीष पॉल
उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण लगभग 15 सालों से अपने फैंस के दिल पर राज कर रहे हैं। आदित्य ने 2009 में “सा रे ग म पा” किया था और तब से लेकर आजतक वह जनता के दिलों को जीतने मे कामयाब रहे हैं। आदित्य ने बॉलीवुड के कई फिल्सों मे भी काम किया है। आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल की भी होस्टिंग की है, जिसके लिए वह लाखों रुपये की फीस लेते हैं।
वहीं दूसरी ओर मनीष पॉल ने भी अपनी जर्नी की शुरूआत 2012 में की थी। मनीष अपने मज़ाकिया अंदाज के कारण अपने फैंस के साथ-साथ शो पर आए कई गेस्ट एवं सेलिब्रिटी का भी दिल जीत चुके हैं। मनीष की बढ़ती डिमांड के कारण उनको मुँह माँगी किमत दी जाती है। सूत्रों के मुताबिक मनीष एक सीजन को होस्ट करने का लगभग 1.5 करोड़ रूपये लेते हैं।
सलमान खान
सलमान खान काफी लंबे समय से अपने होस्टिंग के लिए चर्चा मे हैं। सलमान खान ने लगभग 11 साल से कलर्स पर चल रहे “बिग बॉस” शो को होस्ट कर रहे हैं। इनकी गिनती टीवी के टॉप और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले होस्ट में होती है। सूत्रों की मानें तो सलमान केवल एक सीजन को होस्ट करने के लिए करोड़ों रूपए की डिमांड करते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि “बिग बॉस-14” के लिए इन्होंने प्रति एपिसोड 20 करोड़ रूपए चार्ज किए थे।