बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

89.88 लाख अवैध संपत्ति मामले में EOU का भ्रष्ट 'अफसर' के ठिकानों पर छापा, 11.79 लाख कैश व 19.52 लाख के आभूषण जब्त, जानिये और क्या मिला

89.88 लाख अवैध संपत्ति मामले में EOU का भ्रष्ट 'अफसर' के ठिकानों पर छापा, 11.79 लाख कैश व 19.52 लाख के आभूषण जब्त, जानिये और क्या मिला

पटना. आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने खान एवं भू-तत्व विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिंहा के पटना और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान सुरेंद्र प्रसाद सिंहा के पटना स्थित ठिकानों से 11 लाख 79 हजार 800 रुपये नगद तथा 19 लाख 52 हजार रुपये के आभूषण जब्त किये गये। साथ बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किया गया है। इसके सबंध में आगे भी जांच की जाएगी। वहीं उनके औरंगाबाद स्थित पैतृक आवास पर तलाशी कार्रवाई जारी है। आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद सिंहा की परिसंपत्तियों में वृद्धि की संभावना है।

सुरेंद्र प्रसाद सिंहा ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने का दुरुपयोग करते हुए वैध आय के स्रोत से काफी धन अर्जित किये। इन्होंने अपनी पत्नी के नाम से कई भूखंड खरीदे तथा कई बैंक में भारी निवेश किया। सुरेंद्र प्रताप सिंहा ने अपनी पत्नी के नाम पर औरंगाबाद में 2015-18 के बीच 6 भूखंड खरीदे। इस पर उन्होंने 19 लाख 39 हजार रुपये खर्च किया तथा इस पर उन्होंने निबंधन शुल्क के रूप में एक लाख 83554 रुपये अलग से खर्च किये। वहीं इनके द्वारा न्यू एरिया, योद्धा बिगहा, मवेशी अस्पताल के पिछे महाराणा प्रताप रोड औरंगाबाद स्थित पैतृक ममान के दूसरे मंजिल निर्माण तथ जिर्णोद्धार में करीब 10 लाख खर्च किये।

 आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद सिंहा की पत्नी तथा अन्य कई परिजनों के नाम भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया औरंगाबाद में कई बचत एवं बचत खाता में भारी राशि जमा की गयी है। सुरेंद्र प्रसाद सिंहा की कुल अनुमानित आय एक करोड़ 31 लाख 55 हजार रुपये पायी गयी है। इनकी परिसंपत्तियों एवं अन्य व्यय के आधार पर इनकी आय से 89 लाख 88 हजार रुपये अधिक की संपत्ति पायी गयी है। यह आय के वैध स्रोत से 68.32 प्रतिशत आय अधिक है।

Suggested News