बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन के ठिकानों पर चल रहा है EOU का छापा, अवैध संपत्ति का है मामला

पटना के रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन के ठिकानों पर चल रहा है EOU का छापा, अवैध संपत्ति का है मामला

पटना. आर्थिक अपराध इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के रूपसपुर पुलिस थाना के थानाध्यक्ष मधुसूदन के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से धन अर्जित किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष मधुसूदन के औरंगाबाद के चोरम गांव स्थित पैतृक आवास, आनंद विहार कॉलोनी स्थित आवास और रूपसपुर थाना परिसार में आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है।

आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मधुसूदन ने अपने वैध स्रोतों से करीब 62.57 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। साथ ही उन्होंने अपने परिजनों के नाम से भी अवैध संपत्ति खरीदी है। इस मामले में जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। इसके बाद बुधवार को इकाई की टीम ने थानाध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के रूपसपुर थाना के थानाध्यक्ष मधुसूदन के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद इसकी जांच के लिए टीम गठित की गयी। फिर आर्थिक अपराध की टीम ने मधुसूदन के आनंद विहार कॉलोनी स्थित आवास, रूपसपुर थाना परिसर, और औरंगाबाद जिले स्थित उनके पैतृक आवासा पर छापेमारी की है।



 

Suggested News