बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BSSC के सचिवालय सहायक के पेपर लीक मामले में EOU ने दर्ज किया मामला, शुरू की जांच

BSSC के सचिवालय सहायक के पेपर लीक मामले में EOU ने दर्ज किया मामला, शुरू की जांच

PATNA :  बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बीते शुक्रवार को सचिवालय सहायक भर्ती परीक्षा के  पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने FIR दर्ज कर लिया है और इस केस की जांच के लिए न सिर्फ एक्टिव हो गई है, बल्कि एक स्पेशल टीम भी गठित कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस केस को आर्थिक अपराध इकाई ने एग्जाम के स्टैटिक मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज किया है। 

मिली बड़ी लीड, आज हो सकती है बड़ी कार्रवाई

अब यह टीम अपने स्तर से जांच में भी जुट गई है। शुक्रवार की देर रात इस स्पेशल टीम ने दो जगहों पर छापेमारी भी की है। सूत्रों का दावा है कि काफी हद तक इस मामले में EOU की स्पेशल टीम को लीड मिल चुकी है। आज इस मामले में बड़ा अपडेट भी हो सकता है। अधिकारियों ने भी बताया कि जल्द ही इस केस का खुलासा हो जाएगा।

पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट बाद पेपर लीक

बता दें कि BSSC का एग्जाम शुक्रवार को दो पालियों में थी। पहली पाली सुबह 10:15 बजे से शुरू हुई थी, जिसे दोपहर 12:15 बजे तक चलना था। लेकिन, एग्जाम शुरू होने के महज 45 मिनट के अंदर ही इसका पेपर लीक हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस मामले की जांच EOU ने शुरू किया तो टीम के हाथ काफी जानकारियां लगी।

BSSC ऑफिस भी नहीं जाती है क्वेश्चन पेपर, पांच लेयर में पैक

BSSC ऑफिस आए बगैर ही क्वेश्चन पेपर सीधे एग्जामिनेशन सेंटर जाती है। जो एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 5 लेयर में पैक होती है। इसलिए जांच टीम को शक है कि BSSC एग्जाम का यह क्वेश्चन पेपर किसी एग्जामिनेशन सेंटर से ही लीक हुआ है। इसी पॉइंट पर जांच भी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है।

पूर्व की घटना की आ गई याद, आयोग के चेयरमैन पर लगा था आरोप

तब चेयरमैन की हुई थी गिरफ्तारीBSSC एग्जाम का पेपर एक बार पहले भी लीक हो चुका है। तब उस दरम्यान पटना पुलिस ने FIR दर्ज कर केस की जांच की थी। उस दरम्यान IPS मनु महाराज पटना के SSP थे।  उस केस में उस वक्त IAS अधिकारी सुधीर कुमार BSSC के चेयरमैन थे। पुलिस टीम ने इन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस वक्त इनके अलावा कई और लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी।


Suggested News