बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करनेवालों दो भ्रष्ट अधिकारियों पर EOU ने चलाया चाबुक, अलग-अलग ठिकाने पर रेड

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करनेवालों दो भ्रष्ट अधिकारियों पर EOU ने चलाया चाबुक, अलग-अलग ठिकाने पर रेड

PATNA : EOU से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ईओयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दो भ्रष्ट अधिकारियों के ठिकाने पर छापेमारी की है। जिन अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उनके नाम अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय और थानाध्यक्ष कृपा शंकर साह  बताया गया है।
ईओयू से मिली जानकारी के अनुसार सीओ बसंत कुमार राय के वैशाली जिला स्थित युसूफपुर और पटना के भट्टाचार्य रोड वेस्ट पटेल नगर के ठिकाने पर कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ आय से 119 परसेंट अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू ने मामला दर्ज किया था।

वहीं  थानाध्यक्ष शंकर साह के बेगूसराय पैतृक आवास तथा रामकृष्णा नगर थाना पटना आवास पर छापेमारी की गई है।

Suggested News