बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

EOU की ताबड़तोड़ छापेमारी: भ्रष्ट MVI मृत्युंजय सिंह समेत 2 घोटालेबाजों के ठिकानों पर रेड

EOU की ताबड़तोड़ छापेमारी: भ्रष्ट MVI मृत्युंजय सिंह समेत 2 घोटालेबाजों के ठिकानों पर रेड

PATNA : पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और विक्रम के तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी तरीके से धन अर्जित करने में इनकी संलिप्तता की जानकारी आर्थिक अपराध की विशेष टीम को मिली थी। जिसके बाद 2 भ्रष्ट लोक सेवकों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कार्रवाई की है।

मोटरयान निरीक्षक के इन ठिकानों पर छापेमारी

बताया गया कि मोटरयान निरीक्षक मृत्युजंय कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिनमें  पटना के गोला रोड स्थित फार्मेसी कॉलोनी आरके सदन अपार्टमेंट, गोपालपुर और रांची के आवासीय ठिकानों पर एक साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम की छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम को गिरफ्त में आए मृत्युंजय कुमार सिंह के पास 531% आय से अधिक संपत्ति का पता चला था जिसके बाद इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ आर्थिक अपराध की कार्रवाई जारी है।

 वही विक्रम में पदस्थापित तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर उसके ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की दबिश जारी है। ईओयू ने सीओ के दो ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी है। जिनमें गोला रोड स्थित सूर्यचंद्र विहार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 202 और पैतृक आवास रोहतास जिले के बड्डी स्थित मझुई ग्राम शामिल है। अब तक की जांच में वकील प्रसाद सिंह के खिलाफ आय से 84 फीसदी अधिक धन अर्जित करने की जानकारी मिली है। 

Suggested News