बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उफनते जलाशयों से बचकर: छठघाट तालाब में मिला युवक का शव, वहीं नहर में डूबने से किसान की हुई मौत

उफनते जलाशयों से बचकर: छठघाट तालाब में मिला युवक का शव, वहीं नहर में डूबने से किसान की हुई मौत

NALANDA: बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा छठघाट तालाब से बुधवार की सुबह युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव निवासी स्व. अशोक कुमार का 22 वर्षीय पुत्र सुमीर कुमार है। सुमीर चार सालों से डॉक्टर कॉलनी में परिवार के साथ धनंजय कुमार के मकान में किराया पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ आ गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है। 

हालांकि, दबी जुबान में परिवार के सदस्य प्रेम प्रसंग में घटना को हत्या बता रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर वायरल होने से उसकी पहचान हुई। वहीं दूसरी घटना जिले के ही छबीलापुर थाना अंतर्गत चंद्रशेखर नगर गांव की है, जहां नहर में डूबकर किसान की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम को हुई। अगली सुबह नहर से किसान की लाश मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। किसान खेत जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक सियाशरण पासवान के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र मांझी हैं। 

परिवार ने बताया कि शाम में किसान खेत जाने के लिए घर से निकले थे। देर तक नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन की जा रही थी। अगली सुबह ग्रामीणों को नहर में किसान की लाश मिली तो मौत का खुलासा हुआ। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। सूचना पाकर गांव आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

Suggested News