बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोन चुकाने के बाद भी कंपनी ने नहीं दिया नो ड्यूज का पेपर, शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाएं

लोन चुकाने के बाद भी कंपनी ने नहीं दिया नो ड्यूज का पेपर, शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाएं

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में कांटी क्षेत्र के एल एंड टी नामक एक फाइनेंस कंपनी से लोन की राशि ली हुई 40 महिलाओं द्वारा लोन की राशि चुकाने के बावजूद अभी तक no dues का पेपर नही दिया गया। जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं कांटी थाने में गुरुवार को शिकायत करने पहुँची। इस मामले में बताया गया की फाइनेंस कंपनी द्वारा शाहपुर पंचायत के 40 से अधिक महिलाओं के बीच लोन की राशि दी गई थी। जिसमे किसी को 30 हजार तो किसी को 35 हजार रुपए की राशि बिना किसी ब्याज के दो वर्ष पूर्व दिया गया था। 2 साल में सभी महिलाओं ने लोन की पूरी राशि जमा कर दी। इसके बावजूद कंपनी द्वारा no dues का पेपर नही दिया गया। अब महिलाओं को लोन की राशि जमा करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। 

इस सम्बन्ध में महिलाओं ने बताया की कंपनी द्वारा दिए गए पासबुक पर लोन की राशि को हर महीने किस्ती के रूप में चुकाया जा रहा था। पासबुक पर इसका पूरा साक्ष्य उपलब्ध है। इसके बावजूद कंपनी द्वारा लोन की राशि बकाया होने की बात कही जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने पंचायत के मुखिया मिथलेश पासवान के पास शिकायत की। जिसके बाद मिथलेश पासवान और सरपंच दोनों एक महीने पहले एल एंडटी फाइनेंस कंपनी की कांटी शाखा में अधिकारियों से बात करने गए थे। तब अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि इसकी जांच कर महिलाओं को no duse का पेपर दे दिया जाएगा। सभी महिलाओं से पासबुक भी जमा करवा लिया गया था। 

बताया गया की पासबुक पर हर महीने जमा की जाने वाली किस्ती की राशि अंकित है। जबकि इसकी इंट्री कंपनी के कर्मियों द्वारा ऑनलाइन नही किया जा रहा था। एक महीने बीतने के बावजूद भी कंपनी से no duse पेपर नही मिलने के खिलाफ सभी महिलाएं कांटी थाना पहुँचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर इस मामले में कांटी एल&टी फाइनेंस कंपनी की शाखा से इस मामले की जानकारी लेने के लिए संपर्क साधने पर कर्मीयो द्वारा कंपनी के वरीय अधिकारियों की हवाला देकर कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया गया।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News