बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धारा-144 लागू होने पर भी ग्राम रक्षा दल ने किया प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ पहुंचे डाकबंगला चौराहा

धारा-144 लागू होने पर भी ग्राम रक्षा दल ने किया प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ पहुंचे डाकबंगला चौराहा

पटना. वेतनमान और स्थाई नौकरी की मांग को लेकर आज ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से बेरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। यहां प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया।

प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें मालूम था कि धारा 144 लागू है। फिर भी हमलोगों ने प्रदर्शन किया। लालू यादव के समय में हमलोगों को बहाल किया गया था। उम्मीद है कि तेजस्वी यादव जो 10 लाख रोजगार का वादा किये हैं, उसमें ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को भी शामिल किया जाएगा।

Suggested News