'पैर पूजा' करने के बाद के बाद भी बिहार के साथ हुआ छलावा, राजद एमएलसी ने नीतीश कुमार पर किया तंज

'पैर पूजा' करने के बाद के बाद भी बिहार के साथ हुआ छलावा, राज

PATNA : केंद्र की सरकार बनाने में जदयू की अहम भूमिका है। लेकिन इसके बाद भी जदयू से सिर्फ दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। इन्हें भी कोई बड़ा विभाग नहीं दिया गया है। जबकि शपथ ग्रहण से पहले पार्टी की तरफ रेलवे और कृषि विभाग मिलने की बात कही जा रही थी। जिस तरह के विभाग बिहार के सांसदों को मिले हैं। उस पर सबसे पहले तेजस्वी यादव ने झुनझुना बताया था। वहीं अब राजद एमएलसी और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर से बड़ी टिप्पणी कर दी है। 

पैर पूजा का भी नहीं मिला फायदा

सुनील सिंह ने मंत्रालय के बंटवारे को बिहार के साथ छलावा करार दिया है। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने तो पैर पूजा भी की थी। फिर भी बिहार को अहम मंत्रालय नहीं मिले।  सुनील सिंह ने कहा कि ये बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार को वो विभाग नहीं मिले, जिससे जनता का कल्याण होता। वो नहीं मिले। जबकि सीएम ने तो पैर पुजाई भी की थी। 

नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के सवाल पर कहा कि ये लोग उस पर बात भी नहीं करेंगे। जब विधानसभा चुनाव आएंगे तो फिर राग अलापने लगेंगे। उन्होने कहा कि बीजेपी ने लोगों को जाति-धर्म, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर के नाम पर बांटा गया है ये लोगों को सोचना चाहिए कि मोदी मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। 

लालू प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई

लालू यादव को 77वें जन्मदिन की बधाई देते हुए सुनील सिंह ने कहा कि लालू एक नाम नहीं बल्कि विचारधारा है। पूरे देश के लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रंगदारी मामले में दर्ज हुई एफआईआर के सवाल पर कुछ बोलेने से इंकार कर दिया