बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में भगवान भी सुरक्षित नहीं: ब्रह्मचारी आश्रम से अष्टधातु की 5 मूर्तियां चोरी, नाराज लोगों ने NH जामकर किया हंगामा

छपरा में भगवान भी सुरक्षित नहीं: ब्रह्मचारी आश्रम से अष्टधातु की 5 मूर्तियां चोरी, नाराज लोगों ने NH जामकर किया हंगामा

CHHAPRA: छपरा में भगवान भी सुरक्षित नही है। मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सेमरिया शमशान घाट स्थित श्री 108 श्री सीता राम ब्रह्मचारी आश्रम का है। जहां देर रात हथियार से लैस 8 से 9 डकैतों ने पांच अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ली और फरार हो गए।

इन मूर्तियों में से लड्डू-गोपाल, राम-जानकी, हनुमानजी, नारद जी की मूर्तियां शामिल हैं। हथियार से लैस आठ से नौ डकैतों ने ब्रह्मचारी पशुराम जी को घायल कर घटना का दिया अंजाम। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से जिंदा पीतल की गोली व एक जूता बरामद किया है।

घटना के बाद नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने गोरिया छपरा एनएच 19 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिसे देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि 3 वर्ष पूर्व भी अज्ञात डकैतों द्वारा गौतम ऋषि मंदिर अष्टधातु की मूर्तियां चोरी की गई थी। लेकिन उसका आज उद्भेदन नही हो पाया।हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया।

Suggested News