बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मध्य प्रदेश के घटनाक्रम का झारखण्ड में असर नहीं : कांग्रेस

मध्य प्रदेश के घटनाक्रम का झारखण्ड में असर नहीं : कांग्रेस

RANCHI : मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी में चल रहे उठापटक के साथ ज्योतिराज सिंधिया के आज भाजपा मे शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि झारखंड में इस घटनाक्रम का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. 

जहां तक मध्य प्रदेश सरकार को बहुमत सिद्ध करने की बात है तो मुख्यमंत्री ने कहा है कि सदन में हम बहुमत साबित करेंगे. लेकिन भाजपा कई राज्यों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके और लोगों को डरा धमकाकर सरकार गिराने का कार्य करती आ रही है. 

महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार संविधान और लोकतंत्र सें चलेगा या लोगों को डरा धमका कर. उन्होंने कहा की जो लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. वह लोग जनता के साथ धोखा कर रहे हैं. क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ी जनता होती है और जिस जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है. 

आज उसी जनता के साथ छल करके भाजपा में शामिल हो रहे है. जनता अपने साथ किये गए छल का बदला अवश्य लेगी. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News