बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को घर में लगी आग में जल गया सब, लाखों का हुआ नुकसान

आधी रात को घर में लगी आग में जल गया सब, लाखों का हुआ नुकसान

BETIA : प.चम्पारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के करजनीय परसौनी गांव में लगी आग में लाखों की संपत्ति जल कर बर्बाद हो गया। । घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने की है।  उन्होंने बताया कि रामधार साह पिता ललन साह ग्राम करजनीय परसौनी थाना चौतरवा जिला प. चंपारण का घर जलकर राख हो गया है। 

वहीं पीड़ित ने बताया कि घर मे सोये थे बुुवार की रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लग गई। हो हल्ला करने पर स्थानिय लोगों द्वारा आग को बुझाया गया। तब तक सब कुछ घर मे रखे अनुमानित करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया है। जिसमें बांधी गई 10 बकरी, कपड़ा, पेटी, बर्तन समेत 5 हजार रुपया नगद जल गया है।

Suggested News