बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद में सबकुछ सहीं नहीं : सारे कार्यक्रम रद्द कर तेजस्वी दिल्ली रवाना, जगदानंद पहले से ही वहां मौजूद, सामने आ गई अंदरुनी लड़ाई

राजद में सबकुछ सहीं नहीं : सारे कार्यक्रम रद्द कर तेजस्वी दिल्ली रवाना, जगदानंद पहले से ही वहां मौजूद, सामने आ गई अंदरुनी लड़ाई

PATNA : राजद के नेता चाहें कुछ भी कहें, लेकिन यह स्पष्ट है कि पार्टी में सबकुछ सही नहीं है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला, जब आज तेजस्वी यादव अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें लालू प्रसाद ने मिलने के लिए बुलाया था। यह बात भी सामने आई है कि लालू प्रसाद ने आज ही पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की है। अब जगदानंद सिंह ने इस मुलाकात में ऐसा क्या कहा है कि तेजस्वी को अचानक दिल्ली जाना पड़ गया है।  वहीं अब तेजस्वी यादव का एकाएक दिल्ली जाना पार्टी की अंदरुनी विवाद की ओर इशारा कर रही है। जिसके डैमेज कंट्रोल के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

इन सारे विवाद के केंद्र में जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे और तेज प्रताप यादव को लेकर उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की तरफ कई बार यह कहा गया कि जगदानंद सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन जिस तरह से आज पूरी राजनीतिक घटनाक्रम हुई है और पहले जगदानंद सिंह और अब तेजस्वी का दिल्ली जाना पार्टी की लड़ाई को उजागर कर दिया है। मामले में पार्टी नेता भले ही अभी कुछ कहने से बच रहे हैं लेकिन लालू प्रसाद ने जिस तरह से पहले जगदानंद सिंह और अब तेजस्वी को दिल्ली तलब किया है। वह राजद के अंदरुनी मतभेद को उभारने का काम कर रहे हैं। 

सारे कार्यक्रम तेजस्वी ने कर दिया कैंसल

राजद की अंदरुनी मतभेद का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि तेजस्वी यादव ने मंहगाई के खिलाफ जिला मुख्यालय के घेराव करने की योजना को भी अचानक कैंसल कर दिया और पटना में प्रदर्शन सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रह गई। पार्टी में ऐसा कुछ न कुछ हुआ है, जिसके लिए पार्टी के दोनों प्रमुख दिल्ली पहुंच गए हैं। 



Suggested News