बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख...पुत्र नीतीश मिश्रा को लिखा पत्र

पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख...पुत्र  नीतीश मिश्रा को लिखा पत्र

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम डा. जगन्नाथ मिश्र के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है।राष्ट्रपति ने उनके पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा को पत्र लिखकर शोक प्रकट किया है।उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ जगन्नाथ मिश्र बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे।उनके निधन से सामाजिक और राजीनितक क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को निधन हो गया था।आज बुधवार को वे  पंचतत्व में विलिन हो गए । डॉ जगन्नाथ मिश्र कोअंतिम विदाई देने के लिए सुपौल के बलुआ बाजार स्थित गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम विदाई देने के लिए बिहार के कोने-कोने से लोग पंहुचे हुए थे।क्या आम क्या खास हर किसी की आंखे नम थी। नम आंखों से लोग डॉक्टर साहब को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

इस दौरान पूरा रास्ता जगन्नाथ मिश्र अमर रहे, जबतक सूरज चांद रहेगा डॉक्टर साहब तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज रहा था। अंतिम संस्कार के पहले निवास स्थल पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। इसके बाद दूर-दूर से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।  लोगों की आंखें अपने डॉक्टर साहब को खोने के दुख में नम थीं। कई लोग फूट-फूटकर रो रहे थे।

अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,  उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,  मंत्री मंगल पाण्डे, अब्दुल बारी सिद्दिकी, सांसद गोपालजी ठाकुर, दिलेश्वर कामत, रामप्रीत मंडल, विधायक लेसी सिंह,  डा रमेश ॠषिदेव, पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर, विधायक  नीरज कुमार सिंह बबलू उपस्थित थे।

Suggested News