बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी में बीपी मंडल जन्म शताब्दी समारोह की धूम, पूर्व सांसद रंजन यादव ने की भारत रत्न देने की मांग

राजधानी में बीपी मंडल जन्म शताब्दी समारोह की धूम, पूर्व सांसद रंजन यादव ने की भारत रत्न देने की मांग

PATNA : पटना में बीपी मंडल जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक पार्टियों के बीच जन्म शताब्दी समारोह मनाने की होड़ मची रही। यादव जागरण मंच के बैनर तले पूर्व सांसद रंजन यादव ने पटना के रविन्द्र भवन में बीपी मंडल जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रंजन यादव ने कहा कि बीपी मंडल ने पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ी थी। समाज के दो धाराओं के बीच से बीपी मंडल ने दलितों पिछड़ों को पहचान देते हुए उनको उनका हक दिलाने का काम किया। रंजन यादव ने बीपी मंडल को भारत रत्न देने की मांग की। यादव ने कहा कि बीपी मंडल ने सामाजिक बदलाव का काम किया। अगर बीपी मंडल नहीं होते तो पिछड़ों को कभी भी आरक्षण का लाभ नहीं मिलता। रंजन यादव ने कहा कि बीपी मंडल सामाजिक वैज्ञानिक थे। उन्होंने पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और रालोसपा नेता नागमणि ने बीपी मंडल ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण की लड़ाई लड़ी थी। नागमणि ने कहा कि न्यायपालिका में आरक्षण को लेकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम सिस्टम को बदलने की जरुरत है। नागमणि ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉलेजियम सिस्टम को बदलने की कोशिश की थी, ताकि नियुक्ति को लेकर अलग सिस्टम बनाया जा सके। पार्लियामेंट से बिल भी पास हुआ लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। समारोह में कई दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Suggested News