बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा में लोजपा के कार्यकर्ता समागम का हुआ आयोजन, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने किया उद्घाटन

मोकामा में लोजपा के कार्यकर्ता समागम का हुआ आयोजन, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने किया उद्घाटन

MOKAMA : मोकामा स्थित लोजपा कार्यालय में आज मोकामा-बाढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने दीप जलाकर इसका शुभारम्भ किया. इस कार्यकर्ता समागम में बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया. 

समागम को युवा लोजपा नेता कन्हैया सिंह, पटना पूर्वी जिलाध्यक्ष शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया और आगामी विधान सभा चुनाव की हुंकार भरी. पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने इस कार्यकर्ता समागम में कहा कि आज देश में पीएम मोदी ने विकास कार्यों की गंगा बहा दी है तो बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है. 

सूरजभान सिंह ने कहा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. इस कार्यकर्ता समागम में पटना में आहूत लोजपा की रैली में भाग लेने की भी अपील की गई. 

लोजपा कार्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में काफी उत्साह देखा गया. 

मोकामा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News