बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई...अब जेड प्लस की मिलेगी सुरक्षा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई...अब जेड प्लस की मिलेगी सुरक्षा

N4N DESK:  पूर्व PM मनमोहन सिंह से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है।इस संबंध में गृह मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान सुरक्षा कवर की समीक्षा की गई है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संभावित खतरे को लेकर समीक्षा की जाती है इसके अनुरूप सुरक्षा दी जाती है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बादअब मनमोहन सिंह को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाएगी।

नरेंद्गृर मोदी सरकार ने पिछले महीने भी देश के कई बड़े नेताओं को मुहैया कराई जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा की थी।उसके बाद कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी या सुरक्षा वापस ले लिया था। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, बीजेपी के नेता संगीत सोम, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की सुरक्षा घटा दी गई थी।

इसके अलावा गृह मंत्रालय ने  सुरेश राणा, चिराग पासवान, पप्पू यादव की सुरक्षा में भी कटौती की थी। लालू प्रसाद की सुरक्षा में कटौती की गई थी।

Suggested News