बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंसानियत की मिसाल : लॉकडाउन में फंसे दुल्हन के माता-पिता, मुस्लिम दंपत्ति ने आगे बढ़कर किया कन्यादान

इंसानियत की मिसाल : लॉकडाउन में फंसे दुल्हन के माता-पिता, मुस्लिम दंपत्ति ने आगे बढ़कर किया कन्यादान

News4nation desk :  किसी मुस्लिम शख्स द्वारा किसी हिंदू लड़की की कन्यादान करने की बात सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन एक ऐसी ही इंसानियत और भाईचारे की अनोखी मिसाल चंडीगढ़ से सामने आई है। जहां एक मुस्लिम परिवार ने हिदू लड़की का कन्यादान कर माता-पिता की कमी को खलने नहीं दिया। 

दरअसल चंडीगढ़ के भट्टियां गांव में रहने वाली हिंदू समुदाय की लड़की पूजा की मंगनी लॉकडाउन से पहले गांव साहनेवाल के रहने वाले सुदेश कुमार सोनू के साथ हुई थी। विवाह की तारीख दो जून तय की गई थी। शादी की पूरी तैयारी कर ली गई। इसी बीच पूजा के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में किसी रिश्तेदार के गए और फिर कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन हो गया। वे वहीं फंसकर रह गए।

मुरादाबाद में फंसे पूजा के पिता वरिंदर शर्मा और माता अदमा चिंता में पड़ गए। पिता ने अपने मुस्लिम दोस्त साजिद को बेटी का ध्यान रखने के लिए कहा और वह उनके परिवार के साथ रहने लगी। उन्होंने बेटी की तरह उसका पूरा ख्याल रखा। लॉकडाउन आगे बढ़ता चला गया और शादी की तारीख नजदीक आ रही थी। इससे पूजा के माता पिता की चिंता और बढ़ गई।

इस बीच पूजा के पिता ने फैसला किया कि वह बेटी की शादी की तारीख आगे नहीं बढ़ाएंगे और उन्होंने अपने दोस्त साजिद से बात की। अपने दोस्त के इस बात को सुनते ही साजिद फौरन पूजा के कन्यादान की रस्म पूरा करने को तैयार हो गए। 

साजिद ने अपने दोस्त से कहा कि वो बिल्कुल ही चिंता न करे। पूजा की शादी की तैयारियां खुद करेंग। आखिर वो शादी की तारीख दो जून आ ही गईय़ सभी तैयारियां पूरी करते हुए साजिद व उनकी पत्नी सोनिया ने हिंदू धर्म की सभी रस्में निभाई और पूजा का कन्यादान करने के बाद दोपहर बाद उसकी डोली को विदा किया।

पिता का फर्ज निभाने वाले साजिद ने कही ये बात
 
 साजिद ने बताया कि पूजा उसे अपना मामा मानती है। वह उसका कन्यादान कर काफी खुश है और उन्हें इस बात का गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक पूजा से उनका खून का रिश्ता नहीं परंतु इंसानियत धर्म सबसे ऊपर है और उन्होंने अपने दोस्त की बेटी का कन्यादान कर यही फर्ज निभाया है।

Suggested News