बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चारो ओर हर-हर महादेव की गूंज

दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चारो ओर हर-हर महादेव की गूंज

DUMKA : दुमका में सावन की पहली सोमवारी को जलार्पण को लेकर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।  पूरा बासुकीनाथ धाम केशरिया मय होकर बोलबम के नारों से गूंजायमान है। 

आज अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढ़ती चली गयी। करीब 8  किलोमीटर तक कांवरियो की लम्बी कतार लगी हुई है। श्रद्धालू बोलबम और हर-हर महादेव के नारे के साथ आगे बढ़ रहे है और बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक कर रहे है। 

इधर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गये है ताकि किसी भी अप्रिय घटना न हो।खुद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी और अधिकारी कैम्प कर मंदिर और जलार्पण करने वाले कावरियों नज़र बनाये हुए है। 

वहीं प्रशासन द्वारा किये गये व्यवस्था और सुलभ जलार्पण को लेकर कावरियों भी प्रशासनिक व्यवस्था पर खुशी जताया है।

बता दें  कि विश्व प्रशिद्ध इस राजकीय श्रावणी मेला में कावरिया बिहार के सुल्तान गंज से कावड़ में जल लेकर पैदल 105 किमी पहले देवघर फिर बाबा बासुकीनाथ धाम में भगवान शिव के पवित्र शिव लिंग पर जलार्पण करते है। यह मेला करीब एक महीने तक चलती है जहां देश के विदेश के श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु जलार्पण करने पहुंचते हैं। 

सुनील की रिपोर्ट

Suggested News