बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष अभियान, 10 शराब कारोबारियों सहित 61 को किया गिरफ्तार

खगड़िया में शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष अभियान, 10 शराब कारोबारियों सहित 61 को किया गिरफ्तार

KHAGARIA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धडल्ले से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। हालाँकि इस पर रोकथाम के लिए बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद शराब तस्कर शराब का कारोबार कर रहे हैं। 


इसी कड़ी में खगड़िया में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से  शराबी और तस्करों के खिलाफ आज विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसके तहत उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग- अलग थाना इलाके से कुल 61 लोगो को गिरफ्तार किया है। 

जिसमें 10 लोग शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए है। जबकि 51 शराबी गिरफ्तार हुए है। उत्पाद अधीक्षक विकेस कुमार ने कहा कि मौके से 40 लीटर देशी शराब भी बरामद हुआ है। पटना मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। अब तक तीन सौ से अधिक लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News