बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष अभियान, 98 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गया में शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष अभियान, 98 आरोपियों को किया गिरफ्तार

GAYA : गया जिला और औरंगाबाद के उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर शराब पीने वाले और बनाने वाले को गिरफ्तारी की। इस मिशन में संयुक्त रुप से उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। 

अभियान में शामिल सदर उत्पाद निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने छापेमारी के दौरान 26 लोगों को गिरफ्तारी किया। 6 शराब बेचने वाले, 20 शराब पीने वाले, टिकारी से राजेश कुमार के नेतृत्व में 19 गिरफ्तारी 19 पीने वाले, बथानी से सुशील आनंद के नेतृत्व में 20 गिरफ्तारी 15 पीने वाले पांच शराब बनाने वाले।

शेरघाटी से सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद शमशाद के नेतृत्व में  21 गिरफ्तारी सभी शराब पीने वाले वही समेकित जांच चौकी  चेकपोस्ट डोभी के उत्पाद निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में चलाए गए जीटी रोड पर वाहन जांच के क्रम में शराब पीकर आने वाले 12 पियक्कड़ को नसा की हालत में गिरफ्तार किया गया। सभी जगह से मिलाकर कुल गिरफ्तारी 98 को हिरासत में गया भेज दिया गया है। 

यह जानकारी मध निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने मीडिया कर्मी को दी। उन्होंने कहा कि मध निषेध विभाग के द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान में गया जिला के कोई भी गांव अछूते नहीं रहेंगे। सभी गांव और मोहल्ले को मद्य निषेध विभाग के नजर पर हैं। विशेष छापामारी कर शराब बनाने वाले और मौके पर शराब पीने वाले को गिरफ्तार कर कानूनी करवाई की जाएगी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News