बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष अभियान, नालंदा में 84 और बेतिया में 81 लोग हुए गिरफ्तार

शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष अभियान, नालंदा में 84 और बेतिया में 81 लोग हुए गिरफ्तार

BETTIAH : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। जिसके मद्देनजर राज्य में शराब के सेवन, बिक्री और उत्पादन पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। इसे सख्ती से लागू कराने की ज़िम्मेवारी बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गयी है। इसके बावजूद राज्य में शराब का धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। 


इसी कड़ी में जिले में उत्पाद विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो महिलाओं सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर शराब कारोबार और उत्पादन का आरोप है। वहीँ पुलिस शराब सेवन करने के आरोप में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की यह अभियान उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर चलाया गया। भारी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी के बाद से शराब सेवन व करोबारियों मे हड़कंप मच गया है। वहीँ उत्पाद विभाग की ओर से बताया गया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

वहीँ नालंदा में उत्पाद विभाग द्वारा रविवार की देर रात तक चलाए गए महाअभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 84 नशेड़ी और कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।  जिसमें 58 नशेड़ी और 26 कारोबारी है। उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चला कर कार्रवाई की गई। बिहारशरीफ, हिलसा और राजगीर अनुमंडल में टीम बनाकर देवीसराय मघड़ासराय, बेलदरिया, सुल्तानपुर , अंधना  कखड़िया,  अस्थावां, विंद, कतराही, दीपनगर ,चकदिलावर , थरथरी, राजगीर, विस्थापित नगर समेत अन्य जगहों पर सघन छापेमारी की गयी। जिसमें उपलब्धि हासिल हुई है। गिरफ्तार लोगों में नंदकिशोर चौधरी, विमला देवी, सुदमिया  देवी, रंजीत प्रसाद, उदय प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार यादव, प्रमोद मांझी, उमेश बिंद, पप्पू यादव ,टेनी पंडित, विकास कुमार यादव ,बजरंगी कुमार यादव, प्रशांत कुमार ,रोहित कुमार ,विकास कुमार, नीतीश कुमार, गुड्डू कुमार आदि शामिल है। छापेमारी टीम में उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद, निरीक्षक मद्य निषेध रामनरेश महतो, परशुराम यादव, दरोगा रजत कुमार चौधरी ,विश्वजीत कुमार सिंह, नेहा कुमारी, रश्मि आनंद ,आनंद कुमार विद्यार्थी, सुदर्शन प्रसाद के अलावे सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, महेंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार ,अभय कुमार ,अशोक कुमार ,जितेंद्र कुमार के अलावे उत्पाद के जवान रानी कुमारी, संध्या कुमारी, नेहा कुमारी शामिल थी।

बेतिया से आशीष और नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News