बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो दिनों से कार्यपालक सहायक की पत्नी लापता, सास ने दामाद पर हत्या कर शव को गायब करने का लगाया आरोप

दो दिनों से कार्यपालक सहायक की पत्नी लापता, सास ने दामाद पर हत्या कर शव को गायब करने का लगाया आरोप

AURANGABAD : जिले के रफीगंज में कार्यपालक सहायक के पद पर क़ार्यरत औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना के रामनगर निवासी रविश कुमार भारती की एक बच्चे की मां कार्यपालक सहायक बीवी दो दिनों से शहर से लापता है। विवाहिता के मायकेवालो का आरोप है कि रिंकी का पति रविश दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करता था। मामला महिला थाना में भी गया था। बीच बचाव से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद लड़की ससुराल वापस गई थी।

उन्होंने कहा की कुछ दिन तक स्थिति ठीक ठाक रही। लेकिन फिर प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। अभी 28 फरवरी को भी रविश ने रिंकी को बेरहमी से पीटा था। इसके बाद से ही वह लापता है। रिंकी की मां सूरजमणि देवी ने रोते हुए कहा कि दामाद ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। वह बराबर मारपीट करता था और कहता था कि दहेज नही दिलाओगी तो मर्डर कर दूंगा। रिंकी के भाई जसोइयां निवासी संजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में रिंकी की शादी करमा रोड रामनगर नहर पर निवासी अरूण कुमार के पुत्र रविश के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीच में उन्होने औरंगाबाद महिला थाना में भी शिकायत की थी। शिकायत के बाद दोनो पक्ष में समझौता हुआ था। समझौते के बाद कुछ दिन तक तो रविश ने बहन को ठीक से रखा। लेकिन बाद में दहेज की मांग को लेकर फिर से प्रताड़ित करने लगा। 

उसने बताया की 28 फरवरी को भी उनकी बहन को पीटा गया। इसके बाद ही रविश ने उन्हे सूचना दिया कि रिंकी गायब है। इस सूचना के बाद काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नही चला। इसके बाद ही उन्होने रिंकी की ह्त्या किये जाने की आशंका जताते हुए मामले की प्राथमिकी औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना में दर्ज कराई है। भाई ने दावे के साथ कहा कि रविश ने ही उसकी बहन की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News