बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन, लंबे समय से थे बीमार

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन, लंबे समय से थे बीमार

NEWS4NATION DESK : झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रांची के मेडिका अस्पताल में आज तकरीबन पांच बजे सुबह उन्होंने अंतिम सांसे ली। 

जस्टिस प्रशांत कुमार के निधन का खबर मिलते ही न्यायिक जगत में शोक की लहर दौर गई। झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुजनाथ ने उनके निधन को लेकर राज्य के सभी न्यायालय को आज बंद रखने का आदेश जारी किया है।  

प्रशांत कुमार के पार्थिव शरीर को उनके डोरंडा स्थित आवास पर रखा गया है। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।  मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है और आवास जाकर उनको श्रद्धांजलि दी है। 

न्यायाधीश प्रशांत कुमार इसी साल 10 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर झारखंड हाईकोर्ट आए थे। यहां 7 जून को उन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। 

Suggested News