बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना पर काबू पाने की कवायद हुई तेज, पटना में शुरु हुआ बड़ी मशीनों से सेनेटाइजेशन का काम

कोरोना पर काबू पाने की कवायद हुई तेज, पटना में शुरु हुआ बड़ी मशीनों से सेनेटाइजेशन का काम

Patna : प्रदेश और खासकर पटना में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर अब बड़ी तैयारी शुरु की गई है। कोरोना संक्रमण को फैलाने से रोकथाम के लिए अब बड़ी मशीनों से सेनेटाइजेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। पटना नगर निगम क्षेत्र में जोर शोर से सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। वायरस का फैलाव न हो इसके लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष तौर से चिन्हित कर सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चलाया रहा है। 

आज बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सेनेटाइजेशन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एसकेपुरी, चिल्ड्रेन पार्क के पास निगम के सैनेटाइजेशन वाहन का निरीक्षण किया और शहर में सघन रुप से अभियान चलाने का निर्देश दिया। सैनेटाइजेशन के कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। 

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने क्वॉरेन्टाइन सेंटर, अस्पतालों एवं आवश्यक सामग्री वाली दुकानों को भी प्रतिदिन सैनेटाइज करने का निर्देश दिया। साथ ही, सड़क पर चल रहे ऑटो, बस आदि समेत सार्वजनिक वाहनों में भी सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि निगम क्षेत्र में सैनेटाइजेशन कैंपन के लिए कुल 12 गाड़ी (मशीन युक्त) लगाए गए हैं। इसमें 6 गाड़ी फायर बिग्रेड की है, जबकि 6 निगम की है। दोनों गाड़ियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार जगह-जगह सैनेटाइज कराया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे सैनेटाइजेशन अभियान की मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिन इलाकों में सैनेटाइजेशन का कार्य कराया जाना आवश्यक है वहां के स्थानीय लोग निगम के कंट्रोल रुम के नंबर पर भी कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। सैनेटाइजेशन का कार्य प्रभाव तरीके से करने के लिए निगम में कंट्रोल रुम संचालित किया जा रहा है।

Suggested News