बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में जानिए किसकी बनेगी सरकार

बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में जानिए किसकी बनेगी सरकार

PATNA: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई। 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान हुआ। 3 नवंबर को दूसरे और 7 नवंबर को तीसरे फेज की वोटिंग के बाद अब सभी को इंतजार 10 नवंबर का है, जब वोटों की काउंटिंग के बाद नतीजे सामने आएंगे। 

हालांकि, नतीजों से पहले एग्जिट पोल में किसकी सरकार बन रही जानिए। बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें चुनाव नतीजों पर है। 10 नवंबर को मतगणना के बाद फाइनल नतीजे सामने आएंगे। 

नतीजों से पहले बिहार चुनाव में इस बार किसकी सरकार बन सकती है इसको लेकर अलग-अलग एजेंसियां और न्यूज चैनल एग्जिट पोल लेकर आए हैं। बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। 

सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है।

Suggested News