बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Exit Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में भगवा लहर, फिर एक बार भाजपा सरकार...

Exit Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में भगवा लहर, फिर एक बार भाजपा सरकार...

महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भारी बहुमत से  बीजेपी सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में एकबार फिर देवेंद्र फडणवीस के सिर ताज सजता दिख रहा है जबकि हरियाणा में फिर से मनोहर लाल खट्टर का राज का अनुमान है। एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है।

सभी सर्वे में दोनों ही राज्यों में साफ तौर पर बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भी महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 166 से 194 सीटों का अनुमान जताया गया है। इसमें शिवसेना को 57-70 और बीजेपी को 109 ये 124 तक सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं। इसमें एनसीपी को 40-50 और कांग्रेस को 32-40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्यों के हिस्से भी 22-34 सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाउ के सर्वे की बात करें तो यहां हरियाणा में बीजेपी के 71 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को महज 11 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं।
 
 वहीं महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार 230 सीटों के साथ बहुमत हासिल करती हुई दिख रही है, जबकि कांग्रेस 48 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। राज्य में अन्यों के खाते में भी 10 सीटें जा सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी का शिवसेना और कांग्रेस का एनसीपी के साथ गठबंधन है।

सी वोटर के सर्वे में भी महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 204 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 69 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं 15 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं।

Suggested News