बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सरिया फैक्ट्री के भट्ठी में विस्फोट, कई मजदूर हुए जख्मी

पटना में सरिया फैक्ट्री के भट्ठी में विस्फोट, कई मजदूर हुए जख्मी

PATNA : पटना से सटे बिहटा में स्थित एक सरिया फैक्ट्री के भट्ठी में ब्लास्ट हो जाने का मामला सामने आया है। हालाँकि फैक्ट्री के अधिकारीयों और कर्मियों की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं की गयी है।  

बताया जा रहा है की बिहटा के महादेव फुलवारी स्थित एक सरिया फैक्ट्री के भट्ठी में ब्लास्ट हो गया है। जिसमें कई मजदूर जख्मी बताये जा रहे हैं। वहीँ फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की भट्ठी में लीकेज होने की वजह से ब्लास्ट हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया की फैक्ट्री के अन्दर से काफी तेज आवाज आई थी। जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News