बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दबंगों की पिटाई से पीड़ित की गयी आंख की रोशनी और टूट गयी नाक की हड्डी, इलाज के लिए भेजकर भूल गयी पुलिस

BIHAR NEWS : दबंगों की पिटाई से पीड़ित की गयी आंख की रोशनी और टूट गयी नाक की हड्डी, इलाज के लिए भेजकर भूल गयी पुलिस

GAYA : राज्य सरकार अपने सुशासन का दम भर रही है। लेकिन बिहार की पुलिस खून से लथपथ पीड़ित को भी न्याय दिलाने में पीछे हट जाती है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में दबंगों की पिटाई से पीड़ित की आंख की रोशनी और नाक की हड्डी टूट गई। ज्ञात हो कि अशोक कुमार सिंह मोहनपुर थाना के बगल के गांव का रहने वाला है और गया में रहकर वह लिट्टी चोखा का व्यवसाय करते है। 

बीते दिनों वह गया शहर से अपनी बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए हुए कुछ अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।  जिसमें उनकी नाक की हड्डी टूट गई और आंख की रोशनी चली गई। खून से लथपथ मोहनपुर वे थाना पहुंचे। जहां पहले अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। लेकिन पुलिस यह भूल गई अपराधियों को चिन्हित करना उनका दायित्व बनता है। मोहनपुर थाना के लापरवाही के कारण अशोक सिंह ने लिखित आवेदन गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

अगर तत्काल समय पर मोहनपुर थाना के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की गई होती तो अपराधियों का मनोबल टूटने के साथ पीड़ित को न्याय भी मिलने की उम्मीद बढ़ जाती। बहरहाल देर से ही सही पीड़ित से आज 5 दिन बाद मेडिकल थाना पुलिस ने फर्द बयान लिया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलवाया है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News