बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में दो बाइक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर, होमगार्ड जवान की हुई मौत

छपरा में दो बाइक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर, होमगार्ड जवान की हुई मौत

CHHAPRA : डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी यमुना चौक के पास दो बाइक की टक्कर मे एक होमगार्ड जवान की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। जब डोरीगंज थाना मे कार्यरत होमगार्ड जवान श्री भगवान राय जो दरियापुर थाना क्षेत्र के दुर्बेला गाँव के रहने वाले है। 

मिली जानकारी के मुताबिक डोरीगंज से ड्यूटी कर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी यमुना चौक के पास सामने से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमे वे बुरी  तरह जख्मी हो गए।

घटना के बाद ठोकर मारने वाला बाइक चालक वहाँ से फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने उन्हें जख्मी अवस्था मे दिघवारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हाजीपुर रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के क्रम मे उनकी मौत हो गयी। इस संबंध मे उनके पुत्र प्रभात कुमार ने स्थानीय थाने मे एक अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

Suggested News