बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में दो बाइक के बीच आमने सामने की हुई टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

गोपालगंज में दो बाइक के बीच आमने सामने की हुई टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

GOPALGANJ : जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर बाजार के पास दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान सिवान जिले केनौतन थाना के निर्मल टोला निवासी शमसुद्दीन मियां के 22 वर्षीय बेटा फिरोज मियां के रूप में की गई। वही जख्मी युवक की पहचान हसनपुरमठिया गांव निवासी नौशाद के रूप में की गई है।


घटना के संदर्भ में बताया जाता है की फिरोज बाइक से अपने बहन के घर बिशुनपुर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवकों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने एक युवक फिरोज मियां को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचे युवक को डॉक्टरों ने तत्काल गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही फिरोज मियां ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस सदर अस्पताल लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वही जख्मी युवक हसनपुर गांव निवासी हसनपुर मठिया गांव निवासी नौशाद का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

बताया जाता है कि मृतक फिरोज मियां दो भाई और 7 बहन है। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। 6 बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक के पिता शमसुद्दीन मियां आंख से अंधे हैं और घर पर ही रहते हैं। मां भी वृद्ध हो गई है। एक भाई और एक बहन मां बाप की जिम्मेवारी मृतक फिरोज के कंधों पर थी। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। साथ ही वह अंधे पिता का सहारा था। लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो जाने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News