बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, 6 गंभीर रुप से घायल

स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, 6 गंभीर रुप से घायल

PATNA : राजधानी पटना के  दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन पर आज सुबह एक स्कार्पियो और बोलेरो में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


FACE-TO-FACE-COLLISION-IN-SCORPIO-AND-BOLERO-2-KILLED-6-SERIOUSLY-INJURED2.JPG

मिली जानकारी के मुताबिक, दीदारगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुकुलपुर के पास बोलेरो और स्कॉर्पियो की आमन-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में स्कार्पियो के चालक धनंजय कुमार ऊर्फ सोनू सिंह और जयराम सिंह की मौत हो गयी है। वहीं हादसे में स्कार्पियो सवार सियादेवी, पूजा देवी, मांडवी देवी, डबलू सिंह और बरात पार्टी के महेश, शंकर, मनीष, रईस और विक्की घायल हो गये। 

FACE-TO-FACE-COLLISION-IN-SCORPIO-AND-BOLERO-2-KILLED-6-SERIOUSLY-INJURED3.jpg

सभी घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जाता है कि बोलेरो सवार सभी लोग शादी समारोह से फतुहा लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया।

Suggested News