बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फेसबुक का मुनाफा 61% बढ़ा, 48,848 करोड़ के रिकॉड मुनाफे के साथ यूजर्स की संख्या 232 करोड़ पार

फेसबुक का मुनाफा 61% बढ़ा, 48,848 करोड़ के रिकॉड मुनाफे के साथ यूजर्स की संख्या 232 करोड़ पार

NEWS4NATION DESK : डेटा लीक जैसे विवादों में फंसने के बाद भी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के यूजर्स की संख्या में  रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसके दम पर फेसुबक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फेसबुक ने बुधवार को तिमाही नतीजे घोषित किए। परिणाम के बाद शेयरों में 7.70% तक का उछाल दर्ज किया गया।

2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 48,848 करोड़ रुपए (688 करोड़ डॉलर) का मुनाफा हुआ। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले मुनाफे में 61% बढ़ोतरी हुई है। 2018 की दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 30% बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपए (1,691 करोड़ डॉलर) हो गया। इसमें ऐड रेवेन्यू की सबसे ज्यादा 93% हिस्सेदारी रही।

कंपनी ने कहा की वर्ष की चौथी तिमाही में उसका राजस्व सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 16.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के उपयोक्ताओं की संख्या 9 प्रतिशत बढ़कर 2.32 अरब पर पहुंच गयी। फेसबुक के डेली और मंथली एक्टिव यूजर्समें 8.6% ग्रोथ दर्ज की गई है। 2018 की दिसंबर तिमाही में डेली एक्टिव यूजर्स 152 करोड़ और मंथली एक्टिव यूजर्स 232 करोड़ थे।

बता दें कि पीआर फर्म और कैम्ब्रिज एनालिटिका से जुड़े डेटा लीक जैसे विवादों के बावजूद फेसबुक के नतीजे अच्छे रहे हैं। यूजर्स की संख्या और रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रहने से कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। कंपनी के लिए यह अच्छी संकेत माना जा रहा है।

Suggested News