बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU में गुटबाजी चरम परः अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म के 'एडमिन' को लेकर पंगा, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सार्वजनिक

JDU में गुटबाजी चरम परः अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म के 'एडमिन' को लेकर पंगा, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सार्वजनिक

PATNA: जेडीयू की गुटबाजी अब पर्दे के बाहर आ गई है। संगठन पर पकड़ बनाये रखने को लेकर दो गुटों में भारी तकरार है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाये जाने से आरसीपी सिंह गुट काफी परेशान है। कई नेता तो खुलकर विरोध भी कर रहे हैं। आरसीपी गुट के अभय कुशवाहा ने खुलकर विरोध किया है। आरसीपी सिंह के स्वागत में लगाए गए पोस्टर से ललन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा को गायब करने के बाद विवाद गहरा गया। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद जेडीयू दफ्तर के गेट पर लगाए गए पोस्टर को हटा दिया गया है। अब जेडीयू के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पकड़ बनाने को लेकर जंग शुरू है। जेडीयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पर इस बात को लिखकर बजाप्ता इसे सार्वजनिक भी कर दिया। 


एडमिन बनाने को लेकर विवाद

जेडीयू मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने फेसबुक पर लिखकर जेडीयू के भीतर की वस्तुस्थिति की पोल खोल दी है। अमरदीप ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि आप सभी को सूचित करना चाहूँगा कि पिछले कुछ दिनों से जदयू मीडिया सेल के साथियों एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के पास कुछ लोग कॉल करके कह रहे हैं कि उन्हें पार्टी के वाट्सऐप एवं फेसबुक ग्रुप में एडमिन बना दिया जाय . साथ में यह भी बोल रहे कि ऐसा करने को शीर्ष नेतृत्व ने और मैंने कहा है। मैं इस संदर्भ में स्पष्ट करना चाहूँगा कि पार्टी या जदयू मीडिया सेल की ओर से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। अगर शीर्ष नेतृत्व की ओर से ऐसा कोई निर्देश होता तो जदयू मीडिया सेल के पास इसकी आधिकारिक जानकारी होती। कृपया ऐसे तत्वों से सावधान रहें।



Suggested News