बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के नए राज्यपाल के बारे में जानिए...कौन हैं फागू चौहान...

बिहार के नए राज्यपाल के बारे में जानिए...कौन हैं फागू चौहान...

N4NDESK:  बिहार के नये राज्यपाल फागू चौहान होंगे। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का मध्यप्रदेश तबादला कर दिया गया है।राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार के अलावे कई प्रदेशों के राज्यपाल बदले गए हैं।

जानिए कौन हैं फागू चौहान जो बिहार के नए राज्यपाल बने हैं....

.फागू चौहान यूपी के बड़े दलित नेता हैं..इनका जन्म शेखूपुरा आजमगढ़ में हुआ है।बताया जाता है कि वे पिछड़ी जाति (चौहान) से आते हैं।फागू चौहान 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से घोसी विधानसभा से विधायक बने थे।

उसके बाद 1991 के विधानसभा चुनाव में जनता दल से विधायक चुने गए।फिर 1996 व 2002 में भाजपा से विधायक बने।फिर बसपा में शामिल हुए और 2007 में विधानसभा चुनाव जीते। लेकिन 2017 का विधानसभा चुनाव फिर से BJP से लड़े और विधायक बने।

फागू चौहान राजनीतिक कार्यक्षेत्र मऊ रहा है।वे घोसी विधानसभा पर रिकार्ड छठीं बार विधायक बने हैं।

Suggested News