बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज पटना पहुंचेंगे बिहार के नये राज्यपाल फागू चौहान, 29 जुलाई को लेंगे पद की शपथ

आज पटना पहुंचेंगे बिहार के नये राज्यपाल फागू चौहान, 29 जुलाई को लेंगे पद की शपथ

PATNA : बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान आज रविवार को पटना पहुंचेंगे। वहीं 29 जुलाई को वे राजभवन में अपने पद की शपथ लेंगे। उन्हें पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे। 

बता दें कि यूपी के फागू चौहानबिहार के नए राज्‍यपाल बनाए गए हैं। पिछले सप्‍ताह इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था। ये राज्‍यपाल लालजी टंडन की जगह लेंगे।

वहीं राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 28 जुलाई को वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन मध्य प्रदेश जाएंगे, जहां का उन्हें नवनियुक्त राज्यपाल बनाया गया है। 

बिहार के नए राज्‍यपाल फागू चौहान ने 1985 में दमकिपा पार्टी से विधायक बनकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वर्तमान में ये यूपी के घोसी विधानसभा क्षेत्र से छठी बार विधायक थे। शुक्रवार को उन्‍होंने विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया।

मूलत: आजमगढ़ जनपद के शहर से लगे गांव शेखपुरा बद्दोपुर के निवासी फागू चौहान यूपी में जनपद के लोकप्रिय व जनाधार वाले विधायकों में गिने जाने वाले और पिछड़े वर्ग के प्रभुत्व वाले नेताओं में शामिल हैं। 


Suggested News