बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संघर्ष की राह पर उतरे शरद, नई पार्टी LJD में जान फूंकने की कोशिश

संघर्ष की राह पर उतरे शरद, नई पार्टी LJD में जान फूंकने की कोशिश

PATNA : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पिछले दिनो नीतीश कुमार के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद किनारा कर लिया था। अब उन्होंने अपनी एक अलग पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया है। अपनी पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में लगे शरद ने भाजपा और जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसे लेकर उन्होंने सोमवार को जहां राजभवन मार्च किया था वहीं आज एकबार फिर पीसी के माध्यम पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। 


FALL-ON-THE-ROAD-TO-STRUGGLE-NEW-PARTY-TRIED-TO-INFUSE-LJD5.jpg

शरद यादव ने पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार दोनों पर जनता के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने नोटबंदी, डिजिटल इंडिया के नाम पर आधार कार्ड, और पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी कर जनता की जेब को काटने का काम किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अभीतक जितने भी कदम उठाए वे जनता के लिए विनाशकारी ही साबित हुए है। शरद ने कहा कि 4 साल में पेट्रोल-डीजल से 19.62 लाख रुपये और  एक्साइज ड्यूटी से 11. 48 लाख करोड़ रुपए वसूल जनता के जेब काटने का काम किया। 

FALL-ON-THE-ROAD-TO-STRUGGLE-NEW-PARTY-TRIED-TO-INFUSE-LJD3.jpg

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी ने जो वादे किए थे प्रधानमंत्री ने उससे भारत की तस्वीर बदल सकती थी, लेकिन सरकार में आने के वाद उनके वायदे सिर्फ वायदे ही रह गए। उन्होंने मोदी सरकार पर पर आरोप लगाते हुए कहा कि  इस सरकार के आने के बाद चार साल में 48 फीसदी आत्महत्या में बढ़ोतरी हुई। कृषि दर गिरकर 1.2 हो गया है। 

FALL-ON-THE-ROAD-TO-STRUGGLE-NEW-PARTY-TRIED-TO-INFUSE-LJD2.jpg

वहीं प्रदेश के सीएम नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को रोकने के लिए हमलोगों ने महागठबंधन बनाया लेकिन नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ धोखा किया। शरद ने कहा कि नीतीश को जनादेश महागठबंधन के कारण मिला था, लेकिन उन्होंने फिर भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार की 11 करोड़ जनता के जनादेश को कुचलने का काम किया। वहीं शराबबंदी कानून को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सिर्फ नाम का शराबबंदी है और इसका खामियाजा भी सिर्फ गरीब लोग है झेल रहे है। शराबबंदी कानून को तोड़ने वाले किसी बड़े आदमी को कोई सजा नहीं मिलती है। 

Suggested News