बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का परिवार सरकार से नाराज, सम्मान दिलाने के लिए आंदोलन करने का किया ऐलान

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का परिवार सरकार से नाराज, सम्मान दिलाने के लिए आंदोलन करने का किया ऐलान

PATNA: देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का परिवार सरकार से नाराज है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का परिवार उनको उचित सम्मान दिलवाने को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का ऐलान किया है।

डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती तारा सिन्हा ने कहा कि देश के पहले राष्ट्रपति के नाम अब तक न तो एक भी राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है और न ही कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम तक ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को उनलोगों ने मेधा दिवस के रुप में मनाने की मांग केंद्र सरकार से की थी। केंद्र सरकार ने उनकी मांग को नहीं माना है।

तारा सिन्हा ने आरोप लगाया है कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब भी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के साथ अच्छा सलूक नहीं किया गया अब बीजेपी सरकार भी वैसा ही कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उन्हें पत्र भेजकर सूचित किया है कि  2034 में राजेंद्र प्रसाद की 150 वीं जयंती से पहले कोई कार्यकम तय नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार की बेरुखी को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का अपमान करार दिया है। तारा सिन्हा ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति की स्मृतियां उनके प्रतिभा का प्रमाण देती है। उनकी दक्षता का लोहा दुनिया मान चुकी है। तारा सिन्हा ने कहा कि अगर सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो वे लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।


Suggested News