बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

N4N DESK : पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी को लेकर उनकी कैद की सजा को बरकरार रखा है। उनपर कबूतरबाजी का आरोप लगा था। जिसके बाद हाल में ही उन्हें अदालत ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजी सुनाई थी। 


मिली जानकारी के मुताबिक 2003 में सदर थाना पुलिस ने बल बेड़ा गांव के रहने वाले बक्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी उनके भाई शमशेर मेहंदी ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी मार कर 20 लाख रुपए लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 

आज पटियाला कोर्टमेंइस सजा परसुनवाई की गई थी। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया। फिर कुछ देर बाद सजा भी सुना दी गई। फैसले के तुरंत बाद पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया।

Suggested News