बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फारबिसगंज में विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- बिहार में रंगबाजी और रंगदारी हार रही है, लोकतंत्र जीत रहा है

फारबिसगंज में विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- बिहार में रंगबाजी और रंगदारी हार रही है, लोकतंत्र जीत रहा है

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पूर्व प्रचार के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार के लोगों ने जो उत्साह दिखाया है उससे साफ संकेत है कि नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होेंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि पहले बिहार में रंगदारी और रंगबाजी थी, जो अब हार रहा है। अब बिहार में लोकतंत्र जीत रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में घोटाला हार रहा है, लोगों का हक जीत रहा है, बिहार में गंडागर्दी हार रही है, कानून का राज जीत रहा है। 

पहले बिहार में चुनाव को हिंसा और हत्या में तब्दील किया जाता था, लेकिन अब बिहार में चुनाव शांतिपूर्ण हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे कठिन समय में चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को बधाई देता हूं। देश के चुनाव आयोग ने अपने सामथ्र्य से आज विश्व को अचंभित कर दिया है। मानवजात ने जिस धरती से लोकतंत्र को जन्म दिया, उन्हें नमन करता हूं। हमारे सुरक्षा बल के कर्मी जो दिन रात जुटे हुए हैं उनका अभिनंदन करता हूं। जो प्रशासन से जो कर्मी जुड़े हुए हैं मैें उन सभी कर्मचारियों का अभिनंदन करता हूं। 

पीएम मोदी ने कहा कि विरोधी बिहार के लोगोें की भावनाओं को ये लोग नहीं समझ सकते हैं। कुछ राजनीतिक दल के लोग अपने परिवार के लिए जी रहे हैं। उन्हें बिहार के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। जिनकी नजर बिहार के पैसे पर हो उनको गरीबों का दुख नहीं दिखेगा। उन्हें युवाओं के सपनों से कोई लेना-देना नहीं है। दशकों तक बिहार के गरीबों ने विकास का इंतजार किया है। 


Suggested News