बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खाद लाने जा रहे एक किसान की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

खाद लाने जा रहे एक किसान की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

अररिया।  जिले के हरिपुर में एक किसान की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या तब हुई जब वह खाद लेने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस ने किसान को उनके मुक्त कराया। वहीं मारपीट करनेवाले आरोपियों ने मृतक को बचाने पहुंचे आधा दर्जन लोगों के साथ भी मारपीट की। जिसमें वह लोग भी घायल हो गए। मृतक किसान की पहचान सत्यनारायण मेहता (55) के रूप में की गई है। वहीं घायलों में वीणा देवी, मीरा देवी, मौसम कुमारी, प्रमोद मेहता, शिवशंकर कुमार आदि शामिल हैं। सभी घायल मृतक पक्ष के बताये गए हैं। घटना बुधवार दोपहर की है।

जानकारी के अनुसार मामला पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को बताया जा रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मतभेद थे।  मृतक की बेटी मौसम कुमारी ने बताया कि उनके पिता से धोतन लाल मेहता के साथ जमीन विवाद को लेकर लड़ाई चलता था। बुधवार को उसके पिता खाद के लिए बाजार जा रहे थे। मगर उसे धोतन ने करीब 20 लोगों के साथ मिलकर घेर लिया तथा बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

मौसम ने कहा कि दहशत फैलाने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने दो राउंड फायरिंग भी की। थाना अध्यक्ष एनके यादवेन्दु ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल सत्यनारायण मेहता की मौत हो गई है। 

Suggested News