बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : जिले के रोह थाना क्षेत्र के नेतना गांव में ठनका की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक भागीरथ चौहान उसी गांव के वासुदेव चौहान के 40 वर्षीय पुत्र थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे सड़क किनारे भैंस चरा रहे थे। तभी बादल गरजा और वज्रपात हो गई। जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सुगिया देवी दहाड़ें मारकर रो रही थी। तीन बेटों व तीन बेटियों के सिर से पिता का साया छीन गया। ग्रामीण बताते हैं कि मृतक काफी गरीब परिवार के थे। खेती-बारी के अलावा ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण किया करते थे। 

ग्रामीणों ने उनकी मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वही परिवार के लोगों ने बताया कि 10 दिन पहले ही घर में धूमधाम से अपनी बेटी की शादी कर पिता ने घर से विदाई किये थे। वही मंगलवार को काम कर के लौट रहे थे। उसी दौरान मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News